ईसा पूर्व एवं ईसवी में अंतर अगर किसी को पता हो तो समझाए ।
ईसा पूर्व एवं ईसवी क्या होता है में समझना चाहता हुं।
ईसा पूर्व एवं ईसवी
वर्तमान में प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर (ईसाई कैलेंडर/जूलियन कैलेंडर) ईसाई धर्मगुरु ईसा मसीह के जन्म वर्ष (कल्पित) पर आधारित है। ईसा मसीह के जन्म के पहले के समय को ईसा पूर्व (B.C. Before the birth of Jesus Christ) कहा जाता है। ईसा पूर्व में वर्षों की गिनती उल्टी दिशा में होती है, जैसे महात्मा बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में एवं मृत्यु 483 ईसा पूर्व में हुआ। यानी ईसा मसीह के जन्म के 563 वर्ष पूर्व महात्मा बुद्ध का जन्म एवं 483 वर्ष पूर्व मृत्यु हुई।
ईसा मसीह की जन्म तिथि से आरंभ हुआ सन्, ईसवी सन् कहलाता है, इसके लिए संक्षेप में ई. लिखा जाता है। ई. को लैटिन भाषा के शब्द A.D. में भी लिखा जाता है। A.D. यानी Anno Domini जिसका शाब्दिक अर्थ है- In the year of lord (Jesus Christ)
विन्सेट आर्थर स्मिथ ने प्राचीन भारत का पहला सुव्यवस्थि इतिहास अर्ली हिस्ट्री ऑफ इंडिया 1904 में तैयार किया। इस पुस्तक के एक-तिहाई भाग में केवल सिकन्दर का आक्रमण वर्णित है। इसमें भारत को स्वेच्छाचारी शासन वाला देश कहा गया है, जिसे ब्रिटिश शासन की स्थापना से पहले कभी राजनीतिक एकता का अनुभव नहीं हुआ था। उन्होंने लिखा है वस्तुतः भारतीय इतिहासकारों का सरोकार शासन को एक मात्र स्वरूप तानाशाही से ही है।”
मुझे आशा है को आप मेरे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट होंगे।